फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग में डीडीयू को देश में 125वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एडुरैंक में एशिया में डीडीयू को मिला 1138वां स्थान
विज्ञापन

183 देशों के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई जगह

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोरखपुर विश्वविद्यालय को भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में 125वां स्थान मिला है। इसके अलावा एशिया में 1138वां स्थान प्राप्त हुआ है।

एडुरैंक एक स्वतंत्र और आंकड़ों पर आधारित वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है। एडुरैंक ने 183 देशों के 14,131 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया है। यह रैंकिंग 115 मिलियन से अधिक शोध पत्रों और 2.96 बिलियन से अधिक उद्धरणों के आधार पर तैयार की गई है। इस रैंकिंग में 45 प्रतिशत शोध प्रदर्शन, 45 प्रतिशत गैर-शैक्षणिक प्रतिष्ठा, और 10 प्रतिशत पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को दिया जाता है। डीडीयू ने 33 शोध क्षेत्रों में शीर्ष 50 प्रतिशत में स्थान प्राप्त किया है। विशेष रूप से रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के क्षेत्र में भी डीडीयू ने भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में 138वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह रैंकिंग हमारे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और सशक्त बनाएगी। इससे विश्वविद्यालय में शिक्षण और शोध के क्षेत्र में और बेहतर करने का माहौल बनेगा। कुलपति ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें