फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : हीरक जयंती में तीन मार्च को आएंगी कुलाधिपति, विजेताओं को करेंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों की 100 छात्राओं का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सामूहिक टीकाकरण अभियान होगा शुरू
विज्ञापन

अंतर जनपदीय प्रतियोगिताओं में करीब 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को किया गया है आमंत्रित
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आगमन को लेकर दी स्वीकृति
गोरखपुर। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तीन मार्च को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती (75वां स्थापना वर्ष) समारोह में आएंगी। कुलाधिपति ने आगमन को लेकर स्वीकृति दे दी है। कुलाधिपति विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर जनपदीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में सोमवार को हीरक जयंती समारोह को लेकर बैठक हुई। कुलपति ने बताया कि समारोह दीक्षा भवन में होगा। इसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सामूहिक टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता मुहिम को नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने आरंभ कर दिया है। हीरक जयंती वर्ष पर कुलाधिपति के मार्गदर्शन में अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर छह हजार स्कूलों और कॉलेजों के 12 लाख 36 हजार 538 विद्यार्थियों और डीडीयू व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी समेत सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


..
कार्यक्रमों में शामिल होंगे सतत विकास लक्ष्य
कुलपति ने बताया कि हीरक जयंती समारोह के सभी कार्यक्रम इसी माह से आरंभ होंगे। सभी कार्यक्रम किसी न किसी सतत विकास लक्ष्य को लेकर आयोजित होंगे। विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताएं तीन स्तरों (ब्लॉक, जनपद तथा विश्वविद्यालय) पर आयोजित होंगी। इसमें प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

...
हीरक जयंती द्वार बनेगा
विश्वविद्यालय में हीरक जयंती द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। द्वार के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा इसका प्रारूप भी बन चुका है। यह द्वार विश्वविद्यालय में हीरक जयंती वर्ष की स्मृति दिलाता रहेगा। बैठक में समस्त विभागों से अपने आयोजनों की सूचना अगले दो कार्य दिवसों में मांगा गया है। इसके बाद हीरक जयंती कैलेंडर का निर्माण किया जाएगा। इसमें सभी कार्यक्रमों का विवरण होगा। हीरक जयंती के अवसर पर विभागों की ओर से पुरातन छात्र सम्मेलन भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन


...
पुरातन छात्र सम्मेलन कल
मध्यकालीन इतिहास विभाग में 5 फरवरी को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पुरातन छात्र परिषद का गठन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 200 पोस्टरों के माध्यम से गोरखपुर क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को उकेरने का प्रयास किया गया है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बाल मुकुंद पांडेय होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें