नई बिल्डिंग में मनमाने तरीके से रह रहीं हैं छात्राएं, मना करने पर हंगामा
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास की नई बिल्डिंग में मनमानी से रहे रहीं दो छात्राओं को रोकने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने चार कमरों में ताला बंद कर घर चली गईं।
अलकनंदा महिला छात्रावास में नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। राज्यपाल के हाथों इसका जल्द ही लोकार्पण होना है। इसके बाद नए सत्र में छात्राओं को आवंटित किया जाएगा। नए हॉस्टल में कुछ छात्राओं ने खुद ही जाकर रहना शुरू कर दिया था। बुधवार रात आठ बजे वार्डन को जानकारी हुई तो उन्होंने छात्राओं से कमरा खाली करने को कहा। यहां रहने वाली दो छात्राओं को पुराने हॉस्टल में कमरा आवंटित है। हॉस्टल की वार्डन मीतू सिंह का कहना है कि छात्राओं को कमरा खाली करने को कहने पर उन्होंने वहां तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। बेड व कमरे में खाना फैला दिया। इतना ही नहीं छात्राओं ने हॉस्टल के चार कमरे में अपना ताला बंद कर दिया और घर चली गईं।
वर्जन
अभी नई बिल्डिंग का लोकार्पण होना बाकी है। छात्राएं मनमानी तौर पर रह रही हैं। जब उनको समझने की कोशिश की गई तो उन्होंने हॉस्टल के कमरे में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उनसे कमरा खाली कराया जाएगा। लोकार्पण के बाद नए सिरे से आवंटन किया जाएगा।
- प्रो.मीतू सिंह, वार्डन अलकनंदा महिला छात्रावास