फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : ‘समर्थ कॉमन एडमिशन पोर्टल’ से नए सत्र में होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर एक ही पंजीकरण से एक से अधिक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में ‘समर्थ कॉमन एडमिशन पोर्टल’ से प्रवेश प्रक्रिया होगी। नई व्यवस्था में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए कॉमन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। एक ही पंजीकरण से अभ्यर्थी एक से अधिक विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क होगा। संभावना है कि मार्च में ‘समर्थ’ पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से प्रवेश के लिए एक ही पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था में भी विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षाएं खुद कराएंगे। इसके तहत अभ्यर्थी विश्वविद्यालय का चयन करने के बाद आवेदन करते समय प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करेंगे। विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया का डाटा उपलब्ध होगा। समर्थ कॉमन एडमिशन पोर्टल को लेकर दिल्ली में राज्य विश्वविद्यालयों की मीटिंग भी जनवरी में हुई थी। डीडीयू प्रशासन ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
डीडीयू की वेबसाइट पर मिलेगा लिंक
कॉमन एडमिशन पोर्टल का लिंक डीडीयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। यहां से जाकर अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। कॉमन फॉर्म का प्रारूप क्या हो, इसे लेकर शासन से प्रश्नावली आई है। उस पर शासन ने सुझाव मांगे हैं। विश्वविद्यालयों से सुझाव मिलने के बाद प्रारूप तय कर कॉमन एडमिशन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। उधर, कॉलेज अंतिम तिथि से छूट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में सीटें भरने के बाद ही ज्यादातर विद्यार्थी कॉलेजों का रुख करते हैं।
-
कोट...
नए सत्र में समर्थ कॉमन एडमिशन पोर्टल से ही प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर योजना बनाई जा रही है।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रति कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें