कैंट थाना क्षेत्र में दूसरी शादी करने के लिए बेटे का साथ देने पर महिला निहारिका ने 78 वर्षीय बुजुर्ग सास शकुंतला को पीट दिया। सास को चेहरे और आंख पर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ससुर दिनेश की तहरीर पर बहू निहारिका के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, बहू ने भी मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
शिवपुर निवासी दिनेश चंद्र जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहू निहारिका उनकी पत्नी शकुंतला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। शकुंतला बीमार रहती हैं, इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। बहू बार-बार लड़ती झगड़ती रहती है।