फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: गोरखपुर के आदित्य एथेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, 7 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट

Wed, 09 Jul 2025 04:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

इनका चयन 7 जुलाई को लखनऊ के साईं सेंटर में अंडर-17 विश्व कुश्ती ट्रायल में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से किया गया। आदित्य इस समय जाट रेजिमेंट बरेली में अंतरराष्ट्रीय कोच कृष्णकांत यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य - फोटो : स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्षेत्र के ग्राम भटवली निवासी आदित्य गुप्ता ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। एथेंस में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में आदित्य भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनका चयन 7 जुलाई को लखनऊ के साईं सेंटर में अंडर-17 विश्व कुश्ती ट्रायल में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से किया गया।

विज्ञापन


आदित्य इस समय जाट रेजिमेंट बरेली में अंतरराष्ट्रीय कोच कृष्णकांत यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले 25 से 27 मई तक हरियाणा के पलवल में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया के 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड, राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

उनकी इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रविजय सिंह, जनार्दन यादव, अमरनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, संदीप कुमार, यादवेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें