फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले डेयरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र निवासी डेयरी संचालक ने किया था आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर में हो गई मौत
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो रानीबाग न्यू काॅलोनी के रहने वाले एक डेयरी संचालक वीरेंद्र कुमार यादव (45) ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे आत्मदाह का प्रयास किया था। गंभीर हाल में उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार दोपहर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों काे शव सौंप दिया गया। देर शाम राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बड़गो रानीबाग न्यू काॅलोनी निवासी 45 साल के वीरेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार की रात में आत्मदाह का प्रयास किया। वह डेयरी चलाते थे। शाम को दूध बांट कर घर आए और घर से तीन चार घंटे बाद खाली प्लाॅट में अपने शरीर पर पेट्रोल गिराकर आग लगा लिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि वीरेंद्र यादव के घर में पिछले तीन-चार दिन से गृह कलह चल रहा था। किसी बात को लेकर वह ज्यादा परेशान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें