कार चालक पर लापरवाही का आरोप, केजीएमयू में कोमा में है पीड़ित
चौरीचौरा। ग्राम देवीपुर निवासी जितेंद्र यादव ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक चलाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी जितेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पिता राम अवध यादव 16 मई की रात साइकिल से पत्नी की दवा के लिए फुटहवा इनार जा रहे थे। जालान बाउंड्री के सामने गोरखपुर से आ रहे चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेरे पिता दूर जा गिरे और साइकिल कार में फंस गई। घटना के बाद चालक साइकिल वाहन से निकालकर मौके से भाग निकला। मैंने पिता को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेरे पिता का केजीएमयू में इलाज चल रहा है और वह कोमा में है।