फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर जालसाज ने ठगे 2.72 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज निवासी युवक के साथ ऑनलाइन ठगी, एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज
विज्ञापन

कैंपियरगंज। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने नगर पंचायत चौमुखा कैंपियरगंज निवासी एक युवक से 2.72 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद कैंपियरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह, वीर बहादुर नगर निवासी अभिषेक कुमार जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने खुद को रवि बताते हुए संपर्क किया। उसने शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर अबूट वेल्थ मैनेजमेंट नामक फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया और 30 से 40 प्रतिशत मुनाफा कमाने का दावा किया। अभिषेक उसके बहकावे में आ गए और आरोपी के बताए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित के अनुसार, दो अप्रैल 2025 को एक लाख रुपये, तीन अप्रैल को चार लाख रुपये एप में निवेश किए। शुरुआती भरोसा जमाने के लिए नौ अप्रैल को एप से 75 हजार रुपये और 16 अप्रैल को 1.53 लाख रुपये की निकासी भी कराई गई। जब उन्होंने तीसरी बार पैसा निकालने का प्रयास किया, तो एप ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी बंद कर लिया। अभिषेक ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते में आए 1.53 लाख रुपये को भी साइबर ठगों ने शिकायत डालकर होल्ड करवा दिया। कुल मिलाकर ठगों ने उनसे 2.72 लाख रुपये की ठगी की। थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि साइबर ठगी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच मामले की शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें