फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़...लंबी लाइन देख ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए कई यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस पर बैठने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए सुबह 10 बजे ही स्टेशन पहुंच गए थे लोग
विज्ञापन

बिहार से आने वाली सभी ट्रेनें पैक होकर गईं, शौचालय के पास खड़ा होकर लोग रवाना हुए
गोरखपुर। दिवाली और छठ महापर्व में घर आए लोग अब वापस जाने लगे हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को दिल्ली और मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से पैक होकर गईं। गोरखधाम एक्सप्रेस में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइन लग गई, जिसे देखकर बहुत सारे यात्री ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
ट्रेन छूटने तक कुछ यात्री गोरखधाम में चढ़ने की कोशिश में लगे रहे लेकिन चढ़ नहीं पाए। हालांकि, आरपीएफ की सक्रियता से किसी तरह की अफरातफरी नहीं मची। बठिंडा तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए बहुत सारे यात्री सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। प्लेटफॉर्म नौ पर जब ट्रेन आई तो आरपीएफ ने जनरन कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाइन में लगवाया और फिर एक-एक कर कोच में चढ़ने दिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़े बहुत सारे यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए आगे नहीं बढ़े। कुछ ही देर में सभी कोच पूरी तरह से पैक हो गए। बहुत सारे यात्री कोच के शौचालय के पास खड़े होकर रवाना हुए। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ ने पायदान पर खड़े लोगों को अंदर कराया।
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर 1:55 बजे बिहार से आई लोहित एक्सप्रेस पहले से ही पूरी तरह से भरी थी। दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल भी कुछ ही देर में भर गई। दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में पहले से ही भीड़ बहुत ज्यादा थी। उधर, प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज तक आरपीएफ सक्रिय रही और भीड़ न जुटे इसलिए वहां खड़े लोगों को हटाती रही।
विज्ञापन

-
एक बनी तो दो और लिफ्ट खराब
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए लगे लिफ्ट सही नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को प्लेटफॉर्म चार व पांच तक जाने वाले लिफ्ट को ठीक कराया गया लेकिन बुधवार को प्लेटफाॅर्म एक और दो-तीन पर लगे लिफ्ट खराब हो गए। ट्रेन से आए बुूजुर्ग और महिलाएं परेशान रहीं। उन्हें सामान लेकर सीढि़यों से चढ़कर जाना पड़ा। गोला से आए बुजुर्ग रामवृक्ष ने बताया कि लिफ्ट की सुविधा अच्छी है पर खराब है तो किस काम की। यह रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इसे ठीक कराए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें