फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से बगीचे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र की नौवीं की छात्रा (किशोरी) को बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी आकाश को गुलरिहा पुलिस ने बुधवार सुबह सरैया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। आरोपी के एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। आरोप है कि 16 अक्तूबर की दोपहर चिलुआताल क्षेत्र के दौलतपुर निवासी आकाश ने अपने एक सहयोगी करन के साथ किशोरी के गांव पहुंवा। किशोरी को बहला फुसलाकर आम के एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी करन दूर खड़ा था। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे धमकी देकर बाइक से घर के समीप छोड़ भाग गए थे।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। आरोपी करन को पुलिस ने 19 अक्तूबर को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। मुख्य आरोपी आकाश भागा हुआ था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें