फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्थानीय रूटों की बसों से घर जाने के लिए उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन पर बस पर चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
लंबी दूरी के लिए चलाई गईं अतिरिक्त बसें, दिन भर सामान्य रही स्थिति, शाम होते ही बढ़ी भीड़
विज्ञापन

बसों के मैनेजमेंट के लिए लगे परिवहन निगम के कर्मचारी

गोरखपुर। दिवाली में अपने घर जाने के लिए शुक्रवार को बाहर से लोगों का आना शुरू हो गया है। रेलवे बस स्टेशन पर दिल्ली, लखनऊ व कानपुर के अलावा विभिन्न जगहों से आने वाले यात्रियों की भीड़ दिख रही है। यात्री घर जाने के लिए अपने रूट की बसों की तलाश कर सफर कर रहे हैं।

दिन में लगभग एक बजे तो भीड़ सामान्य रही लेकिन शाम को चार बजे यात्रियों की भीड़ ज्यादा हो गई। परिवहन निगम की ओर से बसों का प्रबंधन कर रहे कर्मचारी बाहर से आने वाली बसों को रेलवे बस स्टेशन के अंदर बारी-बारी से प्रवेश करा रहे थे। बैरिकेडिंग करके सुनिश्चित किया गया है कि बस बिना स्टेशन परिसर में प्रवेश किए बाहर से न चली जाएं। लंबी दूरी से आने वाले यात्री लोकल की बसों से घर जाने के लिए परेशान रहे। बस जैसे ही खड़ी हो रही थी, यात्री तेजी से अपनी रूट की बसों पर चढ़ने के लिए दौड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यात्री सीट पाने के लिए पहले से ही पीछे खड़ी बसों में बैठ जा रहे थे और उसके चलने का इंंतजार कर रहे थे। दिल्ली से आने वाले दीपक को देवरिया जाना था। वह देवरिया जाने वाली सामने की बस को सीट भर जाने के कारण छोड़ दिए और अपनी बारी का इंतजार कर रही बस में बैठ गए। उन्होंने बताया कि यह बस अगली बस के जाने के बाद ही जाएगी, लेट ही सही लेकिन सीट तो मिल गई है। वहीं पड़रौना जाने वाले पीयूष त्रिपाठी भारी भरकम बैग लेकर बस ढूंढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां तक तो पहुंच गया अब घर जाने के लिए बस ढूंढ़ रहा हूं। पीछे बस मिलने पर वह बैठ गए। बताया जा रहा है कि देर शाम यात्रियों की संख्या बस स्टेशन पर और बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें