फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस स्टेशन पर भीड़, घर जाने के लिए परेशान रहे परदेसी

Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली का त्योहार घर मनाने के लिए परदेसी लौटने लगे हैं। इससे ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को रेलवे और कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। आलम यह रहा कि देवरिया, कुशीनगर, पडरौना, आजमगढ़ की बसें पूरी तरह से फुल होकर रवाना हुईं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे बस स्टेशन पर ज्यादा सामानों के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर बसों से अपने घर जाने के लिए लोग परेशान दिखे। दोपहर में बसें तो मिलीं लेकिन वह यात्री भरकर आगे बढ़ती रहीं। परिवार के साथ बस स्टेशन पहुंचे लोगों को बसों में चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बहुत से यात्री आजमगढ़ जाने के लिए रेलवे बस स्टेशन पर पहुंच गए, काफी परेशान होने के बाद फिर सामान लेकर उन्हें कचहरी बस स्टेशन जाना पड़ा। देवरिया जिले के बरहज बाजार जाने वाले यात्री नीरज पांडेय ने बताया कि वह ट्रेन से दिल्ली से आ रहे हैं। उन्हें देवरिया जाना है वहां से वह बरहज जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय ट्रेनों में तो भीड़ है ही दो घंटे की बस में यात्रा करने पर भी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पडरौना जा रहे धीरज ने बताया कि त्योहारों में चाहे कितनी भी सुविधा क्यों न मिले, भीड़ और अफरा-तफरी हर साल रहती है।


परिवहन निगम ने लंबी दूरी के लिए चलाई 200 अतिरिक्त बसें

यात्रियोंं की सुविधा के लिए सोमवार से ही परिवहन निगम ने लगभग 200 अतिरिक्त बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर,अयोध्या इत्यादि लंबी दूरी के लिए चलाई। इसमें लोकल के छोटे रूटों से बसों को निकालकर लंबी दूरी के लिए चलाया गया। साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी एक व दो बढ़ा दिए गए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यह बसें छठ के एक दिन बाद तक चलेंगी। इसमें ड्राइवरों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें