फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीयर गांव में विवाद के बाद दंपती पर चाकू से हमला, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव/कौड़ीराम। बांसगांव थानाक्षेत्र के तीयर गांव में विवाद के दौरान बुधवार को पड़ोसी ने दंपती (अनिल-पूनम चौहान) पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अनिल चौहान के पेट में चाकू लगने से हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीयर गांव निवासी पूनम चौहान गांव की एक महिला के साथ खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि रास्ते में रामनारायण से उनका विवाद हो गया। घर पहुंचने के बाद पूनम में पति अनिल को जानकारी दी। इसके बाद नाराज अनिल, रामनारायण के पास पहुंचे। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच रामनारायण अपने घर से चाकू लाकर अनिल चौहान पर हमला कर दिया। पेट में बायीं तरफ चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव में अनिल की पत्नी पूनम को भी चोटें आईं। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल दंपती को पीएचसी कौड़ीराम भिजवाया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने पूनम को घर भेज दिया। वहीं अनिल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें