फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला से छिनैती में ऑटो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। गीडा पुलिस ने खजनी के छपिया निवासी अंजू गौंड से छिनैती के आरोप में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मंगलसूत्र और कान की बाली भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान कोतवाली के शास्त्री चौक पुराना पोस्टमार्टम हाउस निवासी बलराम के रूप में हुई।
विज्ञापन

14 अगस्त को अंजू गौंड नौसड़ से ऑटो पकड़कर घर जा रही थीं। हरैया पेट्रोल पंप के पास चालक ने ऑटो को खराब बताकर रोक दिया। आरोप है कि चालक ने अंजू के गले से मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली और भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को बुधवार तड़के बाघागाड़ा हनुमान मंदिर के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंगलसूत्र, कान की बाली, एक तमंचा-कारतूस और तीन सब्बल बरामद किया है। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें