फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद की बेटी ने ससुरालियों और पूर्व विधायक समेत सात पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ क्षेत्र की है पीड़िता, दहेज उत्पीड़न, मारपीट-धमकी व छेड़खानी का लगाया आरोप
विज्ञापन




पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर शुरू की मामले की जांच



गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी पार्षद की बेटी ने ससुरालियों और पति के नाना पूर्व विधायक समेत सात लोगों पर मंगलवार रात केस दर्ज कराया है। गोरखनाथ थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में बुधवार को पीड़िता का बयान भी दर्ज किया।



पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात फरवरी 2025 को शाहपुर के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से लखनऊ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों बाद से दहेज में कार न मिलने को लेकर उसे ताने मिलने लगे। ससुराल पक्ष का कहना था कि चूंकि शादी पूर्व विधायक के नाती से हुई है, इसलिए दहेज में कम से कम एक एसयूवी कार तो दी जानी चाहिए थी। आरोप है कि धीरे-धीरे ये शिकायतें प्रताड़ना में बदल गईं।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि ससुराल में लगातार उत्पीड़न की जानकारी उसने मायके वालों को दी। इसके बाद पिता लखनऊ पहुंचे और ससुरालियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वहां उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया। घटना के बाद से ससुराल वालों का व्यवहार और कठोर हो गया और प्रताड़ना बढ़ती चली गई।



पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता लखनऊ पहुंचे और उसे मायके गोरखपुर लेकर आ गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर, ममिया ससुर, नाना पूर्व विधायक और नानी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







ससुर पर अश्लील संदेश भेजने व पूर्व विधायक पर प्रताड़ना का आरोप



पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर अक्सर उसे अकेला पाकर छेड़खानी करते थे। इतना ही नहीं, वह उसके मोबाइल पर भी अश्लील संदेश भेजते थे। जब इस विषय में पति से शिकायत की तो उन्होंने साथ देने के बजाय धमकाया। पति ने कहा-जो हो रहा है उसे होने दो। अगर किसी से यह बात बताई तो जान से मार दूंगा। पीड़िता का कहना है कि पति का व्यवहार उसके नाना पूर्व विधायक के इशारे पर ही है। पूर्व विधायक हर घरेलू मामले में दखल देते थे और पति को प्रताड़ित करने के लिए उकसाते थे। बताया कि जब भी कोई विवाद होता, ससुराल वाले पूर्व विधायक का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन








वर्जन



विवेचक ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।



- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें