फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली-छठ में गोरखपुर होकर चलेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें, सीटें हैं खाली- अभी बुक कराकर सफर करें आसान

Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार और दिल्ली के लिए गोरखपुर से लखनऊ होकर 18 ट्रेनें जबकि मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सियालदाह, रांची, उधना, जोधपुर, कोलकाता, नारंगी, हसनपुर के लिए भी ट्रेनें वाया गोरखपुर के रास्ते जाएंगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने गोरखपुर से होकर 38 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इसमें कुछ ट्रेनें पहले से चल रही हैं जिनके फेरे बढ़ा दिए गए हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बिहार के लिए चलाई जाएंगी। ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों में अभी बर्थ खाली हैं। सीट रिजर्व कराकर सफर को आसान बना सकते हैं।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार और दिल्ली के लिए गोरखपुर से लखनऊ होकर 18 ट्रेनें जबकि मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सियालदाह, रांची, उधना, जोधपुर, कोलकाता, नारंगी, हसनपुर के लिए भी ट्रेनें वाया गोरखपुर के रास्ते जाएंगी।

नियमित रूप से चलने वाली गोरखधाम, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, हमसफर, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट, पूर्वांचल आदि ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में दशहरा से छठ तक त्याेहार को देखते हुए कुल 122 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते भी चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में टिकट आरक्षित कराकर यात्री सफर के लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

गोरखपुर होकर चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
गोरखपुर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक

रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक
मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक

अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक
छपरा-अमृतसर साप्ताहिक छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक

अमृतसर-छपरा साप्ताहिक पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक
गोरखपुर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक नौ अक्तूबर से पांच नवंबर तक

डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक आठ अक्तूबर से पांच नवंबर तक
गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक

नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक
गोरखपुर-सीएसटी प्रतिदिन छह अक्तूबर से दो दिसंबर तक
विज्ञापन

सीएसटी-गोरखपुर प्रतिदिन छह अक्तूबर से 30 नवंबर तक
गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक
आनंद विहार-सीतामढ़ी प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक
सीतामढ़ी-आनंद विहार प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें