फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानबेला के उपभोक्ताओं ने उपखंड राप्तीनगर पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम पर जबरन मीटर बदलने का आरोप, पुराना प्रीपेड मीटर लगाने की मांग की
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को शांत कराया



गोरखपुर। मानबेला के उपभोक्ताओं ने सोमवार को उपखंड राप्तीनगर पर हंगामा किया। उन्होंने ज्यादा बिजली बिल आने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। सहायक अभियंता भानू प्रताप ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि बुधवार को कैंप लगाकर बिल संशोधित किया जाएगा, तब जाकर मामला शांत हुआ। उपभोक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर फिर से पुराना प्रीपेड मीटर लगाने की मांग की है।



प्रधानमंत्री आवास योजना मानबेला राप्तीनगर विस्तार के आवासों में बिजली निगम की तरफ से रिचार्ज वाला मीटर लगाया गया था। बीच में इसे हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। उपभोक्ता संतोष राजभर ने बताया कि स्मार्ट मीटर के लगने के बाद से बिजली का बिल अचानक से बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि मीटर के तेज चलने की वजह से अधिक बिजली बिल आ रहा है। सोसाइटी के लगभग 1,500 लोगों के घरों में इन मीटरों का लगाया जा चुका है, सभी परेशान हैं।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि किसी तरह छोटा-मोटा व्यापार कर हम परिवार को भरण पोषण करते हैं। ऐसे में अगर मनमाने तरीके से बिजली बिल आएगा तो भुगतान करना मुश्किल होगा। लोगों ने मांग की कि जनहित को देखते हुए फिर से पुराना वाला मीटर लगवाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रेमपाती विश्वकर्मा, संतोष राजभर, रितेश सिंह, पप्पू जायसवाल, भीम कन्नौजिया, अमित श्रीवास्तव, रेनू पांडेय, कल्पना चौधरी व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




बोले उपभोक्ता



2022 में प्रीपेड मीटर लगवाया गया था, जो अभी तक सही चल रहा था। जबसे स्मार्ट मीटर लगाया गया है, बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है।



- प्रेमपाती विश्वकर्मा, उपभोक्ता



प्रीपेड मीटर को जबरन हटाकर स्मार्ट मीटर लगवाया गया। इसके बाद बिल ज्यादा आने लगा है। मोहल्ले में किसी किसी का डेढ़ लाख से तीन लाख रुपये तक बिल आया है।



- मिथिलेश श्रीवास्तव, उपभोक्ता



वर्जन



मानबेला के राप्तीनगर विस्तार में बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगवाए गए। अगर बिल किसी कारणवश ज्यादा बन गया है तो संशोधन के लिए बुधवार को कैंप लगाया जाएगा। यहां उपभोक्ता बिल सुधरवा सकते हैं।



-भानु प्रताप, सहायक अभियंता, राप्तीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें