जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी हुई सूची
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गोरखपुर जिले के सभी बीस ब्लॉकों में कांग्रेस अध्यकों की नियुक्ति की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मीडिया सेल इंचार्ज गोरखलाल श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की ओर से नियुक्त किए गए सभी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया है कि कैंपियरगंज ब्लाक का अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, भरोहिया का नागेंद्र द्विवेदी, जंगल कौड़िया का मोहम्मद इरफान, चरगांवा का रामजन्म निषाद, भटहट का राम नरेश निराला, पिपराइच का अदालत यादव, सरदार नगर का अयोध्या सिंह, ब्रह्मपुर का दिलीप कुमार, खोराबार का दिनेश मौर्य, पिपरौली का कुशेंद्र चौबे, सहजनवां का गब्बू लाल प्रजापति, पाली का भूपेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, खजनी का रविंद्र मौर्य, उरुवा का सूर्य नारायण राव, बेलघाट का ज्ञान नारायण शाही, गोला का श्रवण यादव, बड़हलगंज का कन्हैया ओझा, गगहा का वरुण सिंह, कौड़ीराम का गोपाल पांडेय और बांसगांव ब्लॉक का अध्यक्ष सुभाष राय को बनाया गया है।
इन सभी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद नायक, वरिष्ठ नेता आलोक शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रवण पांडेय, नवीन सिन्हा, जयंत पाठक, विजेंद्र तिवारी एडवोकेट, विनोद पांडेय, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ बीएस सिंह, डॉ. अखलाक अहमद, सत्येंद्र निषाद, अमित तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।