फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी रोड पर खानीपुर गांव में बना है टोरंट कंपनी का हाइड्रोजन प्लांट
विज्ञापन


72 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर बाद तीन बजे खजनी रोड के खानिमपुर में बने टोरंट समूह के हाइड्रोजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। गोरखपुर में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई करने वाले टोरेंट समूह के इस प्लांट से प्रतिवर्ष 72 टन ग्रीन हाइड्रोजन गैस का उत्पादन होगा।
टोरेंट समूह के अधिशासी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि खानिमपुर में स्थापित ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट समूह का एक पायलट प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में प्राकृतिक गैस के साथ दो प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण किया जाएगा। इस प्लांट से हर साल 72 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा जिससे 500 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक गैस के साथ ग्रीन हाइड्रोजन का अपमिश्रण आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने और स्वच्छ सतत ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा।

रीजेंसी हॉस्पिटल का भी सीएम करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज रोड पर बने निजी क्षेत्र के अस्पताल रीजेंसी हेल्थ (हॉस्पिटल) का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 10 बजे करेंगे। सीएम इस हॉस्पिटल के पेशेंट एप को भी लांच करेंगे।
विज्ञापन

रीजेंसी हेल्थ समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अतुल कपूर के मुताबिक, गोरखपुर में बना रीजेंसी हॉस्पिटल 150 बेड क्षमता का है। इसे 250 बेड तक विस्तारित करने की योजना है। 300 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें