फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे यूपी में रोड टू स्कूल के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ गुलरिहा क्षेत्र में स्थित रेडिएंट रिजॉर्ट में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे करेंगे। प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रोड टू स्कूल प्रमुख औद्योगिक घरानों में शुमार हिंदुजा समूह की अशोक लीलैंड लिमिटेड और उसके कार्यान्वयन भागीदार लर्निंग लिंक फाउंडेशन की पहल है। इसके तहत प्रोजेक्ट शुरू करने वाली संस्था की तरफ से चरगांवा ब्लॉक में अब तक 57 युवाओं को रोजगार दिया गया है। वॉलंटियर के रूप में इन युवाओं का चयन डीएलएड या बीएड पास विद्यार्थियों में से किया गया है। इन वॉलंटियर्स ने स्थानीय शिक्षकों के साथ मिलकर घर-घर जाकर बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की, उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में आधार कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों के माध्यम से बच्चों को आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की गई, जिससे उन्हें न केवल स्कूल में प्रवेश दिलाने में मदद मिली बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी सहूलियत हुई।
गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें