हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र में बरामदे में सोई युवती को गांव का एक मनबढ़ जबरन झाड़ियों में खींच ले गया। छेड़छाड़ करने पर युवती ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रविवार को हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती की मां ने हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 अगस्त की रात 11 बजे एक मनबढ़ युवक घर पर चढ़ आया। मेरी लड़की बरामदे में सोई थी, उसे खींचते हुए झाड़ियों में लेकर चला गया। वहां छेड़छाड़ शुरू की तो युवती चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।