फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे सौगात 

Wed, 27 Jan 2021 12:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एनेक्सी भवन से प्रदेश के 75 जिलों के 3,42,322 लाभार्थियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पांच जिलों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण ऑनलाइन भी किया जाएगा। प्रदेश के सभी एनआईसी सभागार से मुख्यमंत्री लाभार्थियों के साथ जुड़ेंगे जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

विज्ञापन

गोरखपुर में 2200 लाभार्थियों को मिलेगी पहली और दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में योजना के तहत 2200 लाभार्थियों को धनराशि मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1600 लाभार्थियों को योजना की अंतिम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये और 600 लाभार्थियों को योजना की दूसरी किस्त के रूप में 1.50-1.50 लाख रुपये मिलेंगे। 

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 50 हजार, दूसरी किस्त में 1.50 लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। एनेक्सी भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय किस्त के 150 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन्हें सीएम के हाथों योजना का प्रमाण पत्र दिलाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें