फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिकनिक मनाने आए बच्चों से मिलने पहुंच गए सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाल प्रेम और बच्चों के साथ परस्पर जुड़ाव की अनुभूति का एक दृश्य शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर सर्किट हाउस परिसर में देखने को मिला। मुख्यमंत्री आंबेडकर पार्क में पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों से मिलने उनके पास तक पहुंच गए। उन्हें देखकर बच्चे चहक उठे और हाथ बढ़ा दिया। सीएम ने हाथ मिलाया और दुलार के साथ आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही सर्किट हाउस पर लैंड हुआ, परिसर से सटे और एक बंद गेट से उस पार पड़ने वाले आंबेडकर पार्क में पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों का उत्साह और उल्लास आसमान छूने लगा। आवाज सुनकर सीएम योगी पहले से तय कार्यक्रम स्थल (योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह) जाने की बजाय मुस्कुराते हुए बच्चों के पास पहुंच गए। बाल प्रेम, बच्चों के लिए प्रोटोकॉल से बेपरवाह सीएम योगी ने आंबेडकर पार्क के बंद गेट के पास बच्चों को प्यार-दुलार, खूब पढ़ने का आशीष दिया और हंसी ठिठोली की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें