फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करीब एक घंटे रहे सीएम, सख्ते तेवर देख सहमे रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी पर सीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

भटहट। निर्माणाधीन आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम के सख्त तेवर देखकर अफसर सहमे रहे। सीएम ने ओपीडी का दो बार निरीक्षण किया। इसके अलावा अफसरों के साथ बैठक में भी निर्माण में देरी होने पर सीएम ने नाराजगी जताई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भटहट क्षेत्र के पिपरी गांव में बने आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वे सीधे ओपीडी में पहुंचे, वहां से बाहर आकर सामने के हिस्से को देखा। इसके बाद फिर ओपीडी में गए। इसके बाद क्लास रूम, लेक्चर हाॅल और सीढ़ी का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में जहां कमियां दिखीं, उसे ठीक कराने का निर्देश साथ चल रहे अफसरों को दिया।
विज्ञापन



क्या हाल है जवाहिर..महेंद्र पाल फील्ड में जाते हैं
ओपीडी से निकल कर हेलीपैड की तरफ जा रहे सीएम के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खड़े नजर आए। भटहट ब्लॉक के डुमरी नंबर एक गांव निवासी जवाहिर चौहान को देखते ही मुख्यमंत्री ने पूछा क्या हाल है जवाहिर लाल, महेंद्र पाल फील्ड में जाते हैं। जवाहिर लाल के साथ खड़े मनदीप जायसवाल आदि लोग बोले कि हां आते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

-
कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 32 पदाधिकारियों को लाइन में खड़ा होने को कहा गया। बाकी बचे हुए करीब 100 कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर जाने को कहा गया। इस पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अष्टभुजा तिवारी ने नाराजगी जताते हुए बाहर जाने से मना कर दिया। कई और कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में खड़े हो गए। कार्यकर्ताओं की नाराजगी देख पुलिसवालों ने वहीं से भीड़ को नियंत्रित किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें