फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाकू से युवक का गला रेतकर हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 तीहरिया पट्टी की है घटना
विज्ञापन

बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 तीहरिया पट्टी में शुक्रवार को ससुराल आए युवक विक्की यादव की गला रेत कर हत्या की कोशिश की गई। आरोपी नौशाद उर्फ बुलेट रिश्ते में युवक का मामा है। वह विक्की यादव की पत्नी सलमा का मामा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घायल युवक को पुलिस सीएचसी ले गई जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 तीहरिया पट्टी निवासी सलमा ने दो साल पहले विक्की यादव के साथ प्रेम विवाह किया। विक्की लखनऊ में रोजगार करता है। कुछ दिनों पहले ही वह ससुराल में बकरीद मनाने आया। इसी बीच सलमा के पिता असगर का साला नौशाद उर्फ बुलेट भी बिहार से बकरीद मनाने घर आया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में घर के पास करीब दो बजे नौशाद उर्फ बुलेट चाकू से विक्की यादव का गला रेत रहा था। इसी बीच कुछ लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो नौशाद भागने लगा। इस पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद विक्की को इलाज के लिए सीएचसी बांसगांव भिजवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है। जानकारी मिली है कि शराब पीने के लिए रुपये को लेकर दोनों के बीच घटना घटित हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें