फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बादल छाए, कल हो सकती है बारिश, 6 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बढ़ी हलचल से बदला मौसम
विज्ञापन

गोरखपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से सोमवार को बादलों की आवाजाही बढ़ गई। सुबह करीब नौ बजे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन धूप नहीं निकली।
मौसम विभाग ने बुधवार से अगले तीन दिन तक हल्की बरसात की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र ने मौसम को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इसके प्रभाव से बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इन मौसम तंत्रों के असर से आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें