फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सफाईकर्मी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। थाना क्षेत्र के चिउटहा के दुबे टोला निवासी सफाई कर्मी दिलीप कुमार (35) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी व बच्चे बरामदे में सो रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दिलीप कुमार पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर पिपराइच ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनरही में कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात खाने के बाद वह पत्नी मनीषा व बच्चों के साथ बरामदे में सो गए। देर रात करीब एक बजे मनीषा की नींद खुली, तो दिलीप बिस्तर पर नहीं थे। मेन गेट पर ताला लगा होने के कारण वह कमरे की तरफ गईं, लेकिन कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।
रोशनदान से झांककर देखा तो दिलीप का शव छत की कुंडी में साड़ी के सहारे लटक रहा था। मनीषा की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, पिता की मौत से दो बेटियों व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पत्नी से होता था अक्सर विवाद : दिलीप ने तरकुलही निवासी मनीषा से प्रेम विवाह किया था। वह शराब का लती थे। इसके चलते अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था। इससे पहले भी वह पत्नी से विवाद के बाद कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप मिलनसार स्वभाव के थे। सभी के सुख-दुख में शामिल हुआ करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें