फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंडन बाद खेल रहे थे बच्चे...पाइप लीकेज से पर्दे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम सहित नौ के झुलसने के बाद खुशियां गम में बदली, प्रीति भोज स्थगित
विज्ञापन

नायब तहसीलदार व सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच झुलसे लोगों का जाना हाल
पिपराइच/जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के महुअवा उर्फ कटेया गांव में आगलगी में दो बच्चों के साथ नौ लोगों के झुलसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। पलभर में मुंडन की खुशियां काफूर हो गई। परिजन व ग्रामीण झुलसे दोनों बच्चों समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद प्रीतिभोज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

महुअवा उर्फ कटेया निवासी श्रीराम निषाद के पोते का बुधवार सुबह मुंडन कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए दरवाजे पर टेंट लगा था, जिसमें दोपहर में अगल-बगल के बच्चे खेल रहे थे। टेंट के बगल में प्रीतिभोज के लिए भोजन बनाया जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे गैस सिलेंडर से चूल्हे तक गए पाइप में लिकेज होने की वजह से आग पकड़ लिया। आग टेंट के परदे तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से एक बाइक भी जल गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। झुलसे लोगों को अस्पताल भेजने के बाद प्रीतीभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जिस घर में सुबह मंगल गीत हो रहे थे, वहीं शाम को सन्नाटा पसरा था। सभी झुलसे लोगों का हालचाल जानने को बेताब थे। सुबह बधाई देकर लौट गए रिश्तेदार भी शाम को हादसे की जानकारी होने पर सांत्वना देने पहुंचने लगे थे। घटना की सूचना मिलने पर देर शाम सीएमओ डॉ. राजेश झा और नायब तहसीलदार प्रद्मुन सिंह ने घायलाें के हालत की जानकारी ली। ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें