फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल सुधार गृहों की होगी पुनर्संरचना, जिलों के हिसाब से रखे जाएंगे बाल अपचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार स्थित सुधार गृह में क्षमता से अधिक हो गए थे बाल अपचारी
विज्ञापन

गोरखपुर। पादरी बाजार स्थित बाल सुधार गृह में क्षमता से अधिक बाल अपचारियों के ठहरने से उपजे हालातों ने आखिरकार प्रशासन को नई व्यवस्था लागू करने पर मजबूर कर दिया है। अब जिलेवार आधार पर बाल अपचारियों को पादरी बाजार और सूरजकुंड स्थित सुधार गृहों में बांटने की तैयारी की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे निगरानी व्यवस्था सुधरेगी और सुधार प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर के अनुसार, दो महीने से इस दिशा में तैयारी चल रही है। फोर्स की उपलब्धता होने पर शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, इस योजना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। फिलहाल पादरी बाजार के सुधार गृह में चार जिलों के कुल 198 बाल अपचारी रह रहे हैं, जबकि क्षमता इससे काफी कम है। प्रशासन की नई व्यवस्था के अनुसार, अब दोनों सुधार गृहों में दो-दो जिलों के अपचारियों को रखा जाएगा। इससे भीड़ कम होगी, सुरक्षा बढ़ेगी और बाल अपचारियों के पुनर्वास व अनुशासन पर बेहतर नियंत्रण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें