फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री का काफिला सबसे पहले गुजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी के कम्हरिया घाट पुल व धारा मोड़ने के कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सीएम योगी का जनसमूह ने किया अभिवादन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद सबसे पहले यात्रा की। उनका काफिला आजमगढ़ के कार्यक्रम स्थल से गोरखपुर के लिए चला तो बेलघाट क्षेत्र में कम्हरिया घाट पर रुका। यहां पुल निर्माण के अलावा नदी की धारा मोड़ने के कार्य का सीएम ने निरीक्षण किया।
शुक्रवार पूर्वाह्न आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इस एक्सप्रेसवे के सफर पर निकले। इस दौरान उनका पहला पड़ाव कम्हरियाघाट रहा। उन्होंने पुल को नदी की धारा से सुरक्षित रखने के लिए नदी तट पर हुए कार्यों का जायजा लिया। यूपीडा और सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें नदी की धारा से बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी दी। करीब 10 मिनट तक सेतु का निरीक्षण करने और आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दूसरे लोकार्पण स्थल भगवानपुर टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर जगह-जगह जनसमूह ने सीएम योगी का अभिवादन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान, मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें