फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री करेंगे संस्कृत विद्यालयों के छात्रों की छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में ''संस्कृत छात्रवृत्ति योजना'' का शुभारम्भ करेंगे। इसका सीधा लाभ गोरखपुर सहित प्रदेश भर के संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी शुरूआत होगी। यहां जिले के सभी संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पहले चरण में जिले के सस्कृत विद्यालयों के कक्षा छह से आचार्य(परास्नातक) तक के 2564 छात्रों को इस योजना के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी। पहले यह छात्रवृत्ति जाति और आय के आधार पर दी जाती थी, लेकिन इस बार सभी पात्र आवेदकों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा और इसमें निर्देश दिया गया है कि हर वर्ष इस योजना के उद्घाटन का प्रसारण किया जाए। जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, जिससे संस्कृत शिक्षा के प्रति छात्रों में जागरूकता और उत्साह का माहौल बनेगा।
-
संस्कृत के सभी शिक्षकों को छात्रों के साथ निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष साल में दो बार संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें