फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री सौपेंगे गोरक्ष इन्क्लेव के आवंटियों को चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे निर्माणाधीन गोरक्ष इन्क्लेव के आवंटियों को सीएम की मौजूदगी में घर की चाबी दी जाएगी। इसके लिए इस आवासीय योजना के अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सभी कार्य 15 फरवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि इस सात मंजिला इमारत के प्रत्येक फ्लोर पर तीन फ्लैट हैं। कुल 86 फ्लैट में से बी ब्लॉक के 21 फ्लैट पूरी तरह से तैयार हैं, वहीं शेष 65 फ्लैटों में टाइल्स, खिड़की, दरवाजे लगाने का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा बिजली की वायरिंग व लिफ्ट लगाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने बताया कि सभी कार्य 15 फरवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक भव्य आयोजन कर आवंटियों को घर की चाबी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें