फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में चमके गोरखपुर के विनायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नुवाकोट में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित हुई ओपेन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। नेपाल के नुवाकोट में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित ओपेन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ी विनायक सिंह यादव ने बेहतरीन खेल से पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें आठ हजार रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अनरेटेड वर्ग में गोरखपुर के अमित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सात चक्रों की प्रतियोगिता में विनायक ने शंकर प्रसाद घिमिरे, सात्विक मान, अनिशा नेपुणे, नवीन तेंदुलकर, आशीष फुयाल को हराया और कमल श्रेष्ठ से ड्राॅ खेला। प्रतियोगिता में एकमात्र हार उन्हें सुश्रुत दहल से मिली। इस उपलब्धि पर पिता संतोष कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनायक की उपलब्धि पर गोरखपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष नौशाद अली सब्ज़पोश, पुष्पदंत जैन, सृंजय कुमार मिश्र, मांधाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें