फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम : गाजीपुर से रामेश्वरम तक चलेगी एनईआर की दूसरी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को भेजा संशोधित प्रस्ताव
विज्ञापन

रामेश्वरम में नया पुल बनने के बाद शुरू हुआ है आवागमन
इसके अलावा चार अन्य ट्रेनों को चलाने के लिए तलाश रहे संभावनाएं
गोरखपुर। चारधाम में से एक रामेश्वरम दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गाजीपुर से रामेश्वरम तक सीधी ट्रेन की सुविधा जल्द मिलेगी। यह एनईआर की दूसरी ट्रेन होगी जो रामेश्वरम जाएगी, बाद में इसका विस्तार गोरखपुर तक किया जा सकता है। रेल प्रशासन ने ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को दोबारा संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा लालकुआं से वैष्णी देवी, हाबड़ा, कामख्या और गोमतीनगर, लखनऊ से पुरी तक ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

रामेश्वरम में पंबन ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद एनईआर से नई ट्रेन चलाने की संभावनाएं बढ़ गई थीं। अप्रैल में 22535/22536 रामेश्वरम- बनारस-रामेश्वरम साप्ताहिक एक्सप्रेस को चलाया गया। अब इसी क्रम में गाजीपुर से रामेश्वरम तक ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन गाजीपुर से शाम चार बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 10:30 बजे रामेश्वरम पहुंचेगी। इसी तरह रामेश्वरम से रात 11:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5 बजे गाजीपुर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड से जल्द ही इस ट्रेन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

लालकुआं-छपरा स्पेशल को कामाख्या तक विस्तार
लालकुआं से छपरा तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब कामख्या तक चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन को विस्तार देकर नियमित कर दिया जाएगा। इसके चलने से मां कामख्या का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। इसके अलावा लालकुआं से मां वैष्णो देवी, कटरा तक और लालकुआं से ही हाबड़ा तक चलाने की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। परिचालन विभाग ने इन तीनों ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर वाणिज्य विभाग को भेजा है। एनईआर के इज्जतनगर मंडल में ट्रेन को चलाने के लिए यात्रियों की संख्या, डिमांड और पाथ की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद गोरखपुर मुख्यालय उसका परीक्षण कराएगा। इसके बाद प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
अब गोरखपुर की जगह गोमतीनगर से पुरी का प्रस्ताव
श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी तक सीधी रेल सेवा के लिए गोरखपुर के बाद अब गोमतीनगर, लखनऊ से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। गोरखपुर से पिछले साल गए प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने जब अन्य क्षेत्रीय रेलवे से शेड्यूल मांगा तो बात नहीं बनी। अब गोमतीनगर से ट्रेन को चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए कामर्शियल विभाग रिपोर्ट तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें