फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काला नमक व ब्रेड समेत नौ खाद्य सामग्रियों का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेजी ब्रांड के ब्रेड में कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रबंधन को दिया नोटिस
विज्ञापन

आइसक्रीम व चायपत्ती के भी लिए गए नमूने
गोरखपुर। गीडा स्थित क्रेजी बेकर्स के ब्रेड में कीड़ा मिलने की शिकायत पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर पांच नमूने लिए। लाइसेंस में पता गलत होने और स्वच्छता में कमी होने के मामले में फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा काला नमक की पैकिंग करने वाली फैक्टरी से भी नमूना लिया गया। आइसक्रीम व चायपत्ती समेत कुल नौ नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खादय सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोटो, वीडियो को साक्ष्य के तौर पर भेजते हुए आरोप लगाया था कि क्रेजी ब्रांड के ब्रेड में कीड़ा मिला है। आईजीआरएस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, आभा आदि ने छापा मारा। फैक्ट्री से ब्रेड, नमकीन, मैदा व रस्क का नमूना लिया गया। उसके बाद टीम ने सहजनवा में शीतल आइसक्रीम से दो नमूना लिया, जबकि गोला के अतुल टी नामक दुकान से चायपत्ती का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सहजनवा इलाके में ही एक जगह काला नमक की पैकिंग की फैक्ट्री संचालित है। वहां से नमक का नमूना लिया गया। डॉ. सुधीर ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें