पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में शनिवार दोपहर ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले की चेन साथ में बैठीं तीन महिलाओं ने उड़ा दी। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने भाग रही एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो भाग गईं। पूछताछ में पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान बड़हलगंज के शाहू खुर्द निवासी रूबी के रूप में हुई।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राधा यादव शनिवार को किसी काम से मोहद्दीपुर जा रही थीं। वह झुंगिया से ऑटो में बैठकर असुरन चौराहे पहुंचीं। यहां से वह मोहद्दीपुर जाने वाले ई-रिक्शा में सवार हो गईं। ई-रिक्शा जब शाहपुर के कौवाबाग के पास पहुंचा, तब उसमें बैठी तीन महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके गले से चेन उड़ा दी। इसके बाद ई-रिक्शा रुकते ही भागने लगीं। पीड़िता ने गले से चेन गायब देखकर शोर मचाया तो लोगों ने एक आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया। शाहपुर पुलिस ने चेन बरामद आरोपी महिला को जेल भिजवा दिया।