फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: आज से भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं के एलओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों को 30 सितंबर तक एलओसी भरने के निर्देश, सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से वर्ष 2025-26 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी आवेदन शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना अपार आईडी के अब कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड की तरफ से एलओसी से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक, सभी स्कूलों को एलओसी जमा करना अनिवार्य है। एलओसी में शामिल विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, लिंग और अभिभावक का नाम पूरी तरह से जांच लेने के बाद ही बोर्ड कार्यालय को भेजे जाएं। स्कूलों को 29 अगस्त से 30 सितंबर तक एलओसी ऑनलाइन जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन से 11 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा कर सकेंगे। एलओसी और शुल्क जमा करने की तिथि दोनों एक ही होगी। केवल वे छात्र जिनके नाम एलओसी में शामिल होंगे, वे ही 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें