फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गीडा क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना अमित उर्फ सन्ने समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिरोह में अमित उर्फ सन्ने निवासी भिलौरा खुर्द, इरफान, दीपक, गुलाब, अजय गुप्ता और विशाल गुप्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सामूहिक रूप से वाहन चोरी और चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्त करता था। इनके आतंक से इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। पिछले दिनों गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें चार पहिया वाहन चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। छह, नौ और 13 अप्रैल 2025 को क्रमशः कुरमौल, सेक्टर-22 और अन्य स्थानों से वाहन चोरी की घटनाएं हुईं थीं। पुलिस ने इन घटनाओं की विवेचना के बाद गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें