विरोध करने पर तीनों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दी थी जान से मारने की धमकी
कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा ने विरोध किया तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक प्रेमचंद, विवेक और साहिल पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बगल के क्षेत्र के एक महाविद्यालय में वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रोज की भांति सोमवार काॅलेज से वापस घर लौट रही थी। कैंपियरगंज से घर जाने के रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के तीन युवक जबरजस्ती हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। तीनों युवक कई दिनों से छेड़छाड़ करते हैं। घर जाकर शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो गए और असलहा निकाल कर डरा धमका भगा दिए। पुलिस तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।