फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी में मारपीट करने वाले फोटोग्राफर व उसके पांच साथियों पर केस दर्ज

Sat, 10 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। क्षेत्र के भरसाड़ टोला तेलियाडीह में बीते 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में मारपीट करने वाले फोटोग्राफर और उसके पांच साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सीओ गीडा के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भरसाड़ टोला तेलियाडीह निवासी रामनवमी, रामदरश, राहुल, किशन गांव के एक ही व्यक्ति के लड़की की शादी में शामिल होने के गए थे। शादी 25 अप्रैल को थी। इसमें फोटो खींचने के लिए एक फोटोग्राफर आया हुआ था। उससे फोटो खींचने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। उसके साथ कुछ अन्य साथी भी मारपीट में शामिल हो गए थे। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने सीओ गीडा से मिलकर कर न्याय की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर पुलिस ने वीरेंद्र, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र, संदीप, मंदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें