फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया रुपया मांगने पर महिला को धमकाने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। शहर के शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार निवासी प्रीति चौधरी ने एसएसपी को तहरीर देकर दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी कार्यक्रम के लिए दिए सामान की बकाया रकम मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चौरीचौरा क्षेत्र के ओमनगर कॉलोनी निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी व प्रवीण त्रिपाठी के खिलाफ दलित उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रीति चौधरी ने बताया कि वह वेदिका इवेंट सॉल्यूशन शाहपुर में संचालित करती हैं। उत्कर्ष त्रिपाठी व प्रवीण त्रिपाठी से एक शादी कार्यक्रम के लिए मुलाकात ऑफिस में हुई। शादी कार्यक्रम के लिए सामान 6.50 लाख रुपये में तय हुआ। शादी का कार्यक्रम 21 अप्रैल को संपन्न कराया। इसके बाद उत्कृष्ट त्रिपाठी व प्रवीण त्रिपाठी ने 2.80 लाख रुपये का भुगतान किया। शेष रकम के लिए समय की मांग करते हुए एक पत्र भी बनाया गया। इसके बाद शेष बकाया धनराशि अलग-अलग तिथियों में दो-दो लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन खाते में रुपये नहीं होने के चलते दोनों चेक बाउंस हो गए। बाद में फोन करने पर दोनों जान से मारने दी। पुलिस को तहरीर दी तो एक लाख का भुगतान और किया। इसके बाद फिर धमकाने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें