फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति सहित छह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दो लाख रुपये के लिए मारपीट करने और घर से भगाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरी चौरा पुलिस को तहरीर देकर एक महिला ने पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला ने मारपीट करने व घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पिपराइच थाने की जंगल औराही निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी चौरी चौरा के अवधपुर दरोगा जी की छावनी निवासी राधेश्याम पुत्र बुद्धू पासवान के साथ हुई थी। शादी में एक बाइक, ढाई लाख रुपये नकद व अन्य सामान पिता ने उपहार स्वरूप दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दो लाख रुपए की मांग को लेकर पति राधेश्याम, ससुर बुद्धू पासवान, सास बिंद्रावती देवी, जेठानी खुशबू, जेठ संतोष, देवर अखिलेश ने मारपीट कर घर से भगा दिया और सारा सामान रख लिया। मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई लेकिन समझौता नहीं हो सका। पूनम ने बताया कि पांच दिन पहले मां के साथ ससुराल गई तो आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। दो लाख रुपये लेकर आने पर ही ससुराल में घुसने देने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें