फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा को ब्लैकमेल कर धमकाने वाले युवक पर केस दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल क्षेत्र की घटना, शादी तोड़वाने के बाद एसिड फेंकने की दी थी धमकी
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा को स्थानीय युवक द्वारा ब्लैकमेल और धमकाने का मामला सामने आया है। कुशीनगर निवासी पीड़िता की मां ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी आकाश जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सिक्टौर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर जीएनएम कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान स्थानीय युवक आकाश जायसवाल से हुई। पहले उसने दोस्ती कर विश्वास जीता फिर बातचीत के दौरान गुप्त रूप से उसका फोटो और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद जब परिवार ने युवती की शादी तय की तो आरोपी ने वह वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर रिश्ता तोड़वा दिया। युवती वर्तमान में एक अस्पताल में काम करती है। वह जब ड्यूटी से लौटती है तो रास्ते में आरोपी उसे रोककर शादी करने का दबाव बनाता है। इंकार करने पर एसिड फेंकने और जान से मारने की धमकी देता है। चिलुआताल थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की लोकेशन ट्रेसिंग शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं को अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार
सरदारनगर। सरैया क्षेत्र में मंगलवार को राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने और इशारे करने वाले युवक को चौरी चौरा थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमकोल निवासी अमित यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की शिकायत पर गश्त के दौरान युवक को सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ अश्लील गीत गाना व हरकत करना और शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें