बड़हलगंज। सेमरा बुजुर्ग गांव में बोलेरो बैक करने के दौरान हुए हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के शिकार वृद्ध के बहू की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम परशुराम साहनी पड़ोसी बसंत निषाद की पत्नी जगदेइया देवी के साथ घर के दरवाजे के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही बोलेरो चालक घरभरन यादव अपनी गाड़ी बैक कर रहा था। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होने से परशुराम और जगदेइया उसकी चपेट में आ गए। हादसे में परशुराम साहनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदेइया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में वादी उषा देवी की दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को बसंत की बहू उषा देवी की तहरीर पर बोलेरो चालक घरभरन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।