फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन घरों में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार रात तीन घरों में चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया है।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी बी. ब्लॉक अशोक कुमार और पंकज कुमार के मकान में शुक्रवार रात चोर जेवर, 12 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। अशोक कुमार अपनी बेटी के इंगेजमेंट के लिए अंगूठी और 12 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद सावित्री देवी के मकान में चोर घुसे लेकिन हाथ कुछ लगा नहीं। चोरी के बाद भाग रहे चोर को मोहल्ले में गस्त कर रही पीआरवी टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें