फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के असुरन स्थित विष्णु मंदिर के पास मंगलवार की देर रात कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के थाना गौरी बाजार छपिया निवासी गुड्डू गौड़ (45) एम्स इलाके के नंदानगर में परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह जीविका के लिए ई- रिक्शा चलाता था। मंगलवार की रात 12 बजे खजांची से ई- रिक्शा में सवारी लेकर असुरन की तरफ जा रहा था। अभी विष्णु मंदिर के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया, उसमें बैठे सवारी घायल हो गए। जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार व ई रिक्शा में सवार घायल शंकर दास, मंटू राय, सूरज कुमार, मुन्ना कुमार, जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें