फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भीख मांगने आईं, पूर्व रेंजर की पत्नी के कान से बाली नोचकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर भीख मांगने आई महिला और लड़कियां पूर्व रेंजर की पत्नी के दोनों कान की बाली नोचकर फरार हो गईं। इससे उनका दोनों कान जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी निवासी वीर बहादुर सिंह रिटायर्ड रेंजर हैं। उनकी पत्नी चंपा सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दो लड़की और एक महिला बच्चे को लेकर घर के गेट पर आई। उन्होंने घंटी बजाया, तब वह बाहर निकली तो दोनों लड़की उनसे भीख मांगने लगीं। साथ में एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी। वह कमरे से चावल और 50 रुपये लेकर गेट पर जैसे ही पहुंची, इस दौरान दोनों लड़कियां उनके दोनों कान के सोने की बाली नोचकर भागने लगीं। वह शोर मचाई तो आसपास के लोग जुटे, तब तक दोनों लड़कियां और महिला फरार हो चुकी थीं। चंपा सिंह ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें