फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश से महेवा मंडी में दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हर तरफ जल भराव बनी परेशानी, नालियां रहीं चोक
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा- यही हाल तो बरसात में होगी ज्यादा परेशानी

गोरखपुर। महेवा मंडी में बृहस्पतिवार सुबह बारिश से काफी अव्यवस्था रही। हर तरफ जलभराव के साथ ही व्यापारियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। फल-सब्जी की गाड़ी पानी में ही खड़ी रहीं जिससे माल नहीं बिक सका। व्यापारियों ने बताया कि लगभग दो करोड़ के आस-पास का कारोबार प्रभावित हुआ है।

महेवा मंडी के व्यापारी व पूर्वांचल फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि सब्जी भर ट्रक रात में ही मंडी में आकर खड़ा हो गया था। सुबह जब बाहर से व्यापारियों के आने का समय हुआ तो उस समय बारिश होने लगी। ज्यादा देर बारिश के कारण कुछ व्यापारी रास्ते से ही लौट गए। बारिश बंद होने पर कुछ व्यापारी आए लेकिन हर रोज की भांति मंडी में कारोबार नहीं हुआ। पानी के बीच माल लदे वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर फूड्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया कि बारिश में बाहर से व्यापारी काफी कम आए। इससे फलों सहित अन्य का कारोबार प्रभावित हुआ है। बारिश से लगभग दो करोड़ का कारोबार बृहस्पतिवार को प्रभावित रहा। उनका कहना था कि यहां थोड़ी ही बारिश में नालियां चोक ले लेती हैं। यहां जलभराव के साथ नालियों का पानी भी मिल जाता है जिससे बीमारियों का खतरा भी है। इस समय यह हाल है तो बरसात के समय ज्यादा परेशानी हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं व्यापारी मनोज जायसवाल ने बताया कि सुबह की बारिश ने कारोबार को प्रभावित किया है। बारिश से फलों के सड़ने का डर हो जाता है। व्यापारी संजय मद्धेशिया ने बताया कि मंडी की स्थिति इस समय सही नहीं है। आने वाले बरसात में क्या हाल होगा यह भगवान भरोसे ही है। हमेशा बारिश में कारोबार प्रभावित होता है। जल भराव से परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें