फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम में फंसी बसें, यात्री रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन


गोरखपुर। त्योहारों को लेकर परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को घर जाने में मदद करने के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। देवरिया व कुशीनगर से आने वाली बसों के रूट डायवर्ट के कारण शनिवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास जाम लग गया। इससे बस स्टेशन पर बसों के लिए यात्रियों को घंटाें इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्री हलकान रहे।

दिवाली की वजह से स्कूल, कॉलेज, व कंपनियों में छुट्टियां चल रही हैं। इसी वजह से लोग शहर से अपने-अपने घर जा रहे हैं। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि रेलवे बस स्टैंड पर भारी भीड़ हो रही है। इस बस स्टैंड से बस पकड़ने वाले यात्रियों में सबसे ज्यादा संख्या देवरिया व कुशीनगर के यात्रियों की है। इन रूट से आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करने के कारण इन बसों के स्टैंड पर पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। यही वजह है कि इन रूटों पर जाने वाले लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे बस स्टेशन पर देवरिया, पडरौना आदि स्थानीय जगहों को जाने वाली बसों में ज्यादा भीड़ रही। इसके साथ ही बसें वापस खाली आईं।
विज्ञापन

देवरिया जा रहे यात्री संजय ने बताया कि हम दिल्ली से आए हैं और देवरिया जाना है। यात्रा तो एक ही घंटे की है लेकिन पिछले 45 मिनट से बस का इंतजार कर रहे हैं। एक बस थी तो वह भरी हुई थी, इसलिए उसमें नहीं चढ़ सका। वहीं पडरौना जा रहे धीरज ने बताया कि वह कानपुर में कंपनी में काम करते हैं। दिवाली में घर जा रहे हैं। बसों में भीड़ ज्यादा है बस खड़ी होते ही भर जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। किसी भी यात्री को परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें